हजारीबाग, मार्च 17 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि विधायक रौशन लाल चौधरी ने क्षेत्र में जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़कों की स्थिति को लेकर पहल करते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण पथों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत मांग पत्र सौंपा।विधायक ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत सोनपूरा से पलाडू़, पकरिया टोला से बलोदर, गोंदलपुरा से गाली,बसकटवा एवं चपरी तक जाने वाले पथों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़कें आधारभूत संरचना की रीढ़ होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक गतिविधियों ...