बलरामपुर, अप्रैल 17 -- उतरौला, संवाददाता। विकास खंड उतरौला के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। श्रृंगार जोत मार्ग से बभनी बुजुर्ग डीह तक पक्की सड़क तो बनी है, लेकिन गौशाला, तिलखी होते हुए अर्जुन देवरिया तक जाने वाला करीब चार किलोमीटर लंबा मार्ग आज भी कच्चा है। इस मार्ग पर निर्भर दर्जनों गांवों के किसानों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान जगराम, सीता राम, कश्यप, गोपाल चौधरी, देवेंद्र कुमार मिश्रा और वेद व्रत मिश्रा ने बताया कि यह मार्ग आधा दर्जन गांवों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन इसकी हालत बेहद खराब है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण सड़कों की बदहाली, कच्ची सड़कों ...