कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात। बारा टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहनों का ग्रामीण संपर्क मार्गों से होते हुए आवागमन करना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। जगजीवनपुर,मिलकिया,रुरवाहार,मंसुरा सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन आवागमन करते है। मिलकिया गांव के निकट ग्रामीणों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बांस-बल्लियों के सहारे हाइट गेज लगा आवागमन रोक लगाने का प्रयास किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...