ग्रामीण शिक्षा एक आंकलन पुस्तक का विमोचन
मथुरा, अगस्त 19 -- हरदयाल टेक्निकल कैम्पस फरह के सभागार में शिक्षक एवं पूर्व जेसीओ भारतीय नौसेना डॉ. रमेश चन्द के द्वारा लिखित 11वीं पुस्तक ग्रामीण शिक्षा एक आंकलन का विमोचन मुख्य अतिथि एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी फरह नरेन्द्र सिंह तंवर द्वारा किया गया। लेखक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि इस पुस्तक में ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों को चिन्हित करते हुए, उन्मुखीकरण हेतु शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों, गांव के मेधावियों, गांव के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग की भूमिका को अहम मानकर शिक्षा के विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, सुमन कुमारी, शीतल शर्मा, दुर्गेश सिंह, मोहित राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, त्रिलोकी अग्रवाल, प्रदीप कुमार, सूरत प्यारी पाठक, नेहा मिश्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.