ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में होंगे छह राष्ट्रीय सर्वेक्षण
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में सितंबर माह के दौरान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय सर्वेक्षण किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों के लिए फरीदाबाद के चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवारों और प्रतिष्ठानों से आंकड़े जुटाए जाएंगे। सर्वेक्षण के माध्यम से रोजगार, आय, प्रवासन, ऋण और निवेश समेत कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। सहायक निदेशक, एनएसओ, उप-क्षेत्रीय कार्यालय फरीदाबाद अग्रिमा रस्तोगी ने बताया कि सितंबर में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) तथा कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.