मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- बुढ़ाना। ग्रामीण लड़की के शव को एम्बुलेंस में लेकर कोतवाली में पहुंच गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। गांव इटावा के निकट 4 मार्च को दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। जिसमें एक बाइक पर सवार सुभाष पुत्र मलखान व उसकी पुत्रियां कोमल व साक्षी घायल हो गए थे। गम्भीर रुप से घायल कोमल व साक्षी को सुभारती मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां से कोमल को मेरठ मेडिकल के लिए रैफर कर दी थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोमल के शव को पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस में लेकर परिजन व ग्रामीण बुढ़ाना कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.