पाकुड़, दिसम्बर 27 -- पाकुड़। पाकुड़ जिले में पड़ रही हाड़ कंपकंपाने ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले के प्रखंड क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर, असहाय और निर्धन लोग शीतलहरी की मार झेलने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में अविलंब कंबल वितरण की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गरीब और असहाय लोग इस भीषण ठंड से सुरक्षित रह सकें। लगातार बढ़ती ठंड के कारण लोग रात गुजारने के लिए खजूर के पत्तों की चटाई और निवाड़ी का बिछावन लगाकर सोने को विवश हैं। कड़ाके की ठंड में कई लोगों के मन में यह डर बना हुआ है कि कहीं ठंड के कारण उनकी जान न चली जाए। ऐसे हालात में परिवार और छोटे बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.