नैनीताल, मार्च 30 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के बजेड़ी स्थित जनमिलन केंद्र में संजीवनी विकास व जन कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को एक बैठक हुई। जिसमें ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव के विकास को इन क्षेत्रों में सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने को कहा। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में किसान मित्र सत्य प्रकाश, कृषि सलाहकार सचिन कुमार, प्रमोद सिंह बोहरा, गुड़िया, शांति, सोनी, धन सिंह बिष्ट, झुंगर सिंह बिष्ट, मुन्नी, नेहा, जगदीश बिष्ट, देवकी रहीं। बैठक का समापन ग्रामीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.