साहिबगंज, नवम्बर 26 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय कक्ष में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीसी ने चल रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं त्वरित गति से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का लाभ शीघ्र उपलब्ध हो सके। बैठक में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रामाकांत सहित संबंधित विभाग के एई व जेई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.