ग्रामीण विकास विभाग में सम्मान समारोह
रांची, जुलाई 6 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास विभाग (सत्र 2024-26) के छात्र सूर्यजीत घोष का चयन पिरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित गांधी फेलोशिप में हुआ है। सोमवार को विभाग में सम्मान समारोह आयोजित कर सूर्यजीत को सम्मानित किया गया। प्राध्यापक डॉ. अटल पांडेय ने बताया कि सूर्यजीत विकसित भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों की शिक्षा और सार्वजनिक प्रणाली में सुधार के लिए काम करेंगे। शिक्षिका शीरीन गुल, अंजलि सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जीजीपीएस बोकारो का तीन परियोजना का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.