ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग के रिक्त पदों की अद्यतन सूची तैयार कर स्थापना शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत तीसरी किस्त प्राप्त कर चुके आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध न्यूनतम 70 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.