सीतामढ़ी, मई 24 -- मनीष झा सीतामढ़ी। उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, पीआरएस, जूनियर इंजीनियर एवं संबंधित कर्मी शामिल हुए।

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान पी...