ग्रामीण विकास योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरे करने का निर्देश
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में रोजगार गारंटी और आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में अभी औसतन 33 मजदूर काम कर रहे हैं, इसे बढ़ाकर 100 किया जाए। अधिक से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों को रोजगार मिले, इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बाधाएं दूर कर कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। भू-अंकन का कार्य 15 दिन में पूरा करने और मजदूरी व सामग्री की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने दो अक्टूबर को सभी पंचायतों में ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन करने को कहा। वहीं 76 आवासों का निर्माण 15 अक्टूबर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.