ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर विधायक ने बीडीओ के रिक्त पदों को भरने का किया अनुरोध
पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने रांची में सोमवार को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं एवं समस्याओं को लेकर चर्चा की। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोशविकास योजनाओं पर चर्चा विधायक ने मंत्री को बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पद रिक्त है, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कमी के कारण आम लोगों को भी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने बताया कि मंत्री ने शीघ्र ही सभी रिक्त प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.