गढ़वा, नवम्बर 20 -- श्रीबंशीधर नगर। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, झामुमो नेत्री सोगरा बेगम, मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने मंत्री को भगवान बंशीधर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। पूजा के उपरांत मंत्री नगर गढ़ पहुंचीं। वहां पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव सहित स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। बताया गया कि मंत्री बनारस जाने के क्रम में श्री बंशीधर नगर में कुछ समय के लिए रुकीं। उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद वे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचीं। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.