लखनऊ, दिसम्बर 29 -- बीकेटी। बीकेटी स्थित दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में सोमवार को मीडिया एंड डॉक्यूमेटेशन मैनेजमेंट फॉर रूरल डेवलपमेंट प्रोफेशनल विषयक पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास से जुड़े पेशेवरों को मीडिया, संचार और दस्तावेज़ीकरण तकनीकों में प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर संस्थान के अपर निदेशक सुबोध दीक्षित, उप निर्देशिका डॉ. नीरजा गुप्ता, किशनवीर सिंह शाक्य (पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग), राज किशोर सहायक निदेशक एसआरडी संस्थान समेत अन्य कई जिलों से आए हुए प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...