ग्रामीण विकास पदाधिकारी बने राकेश
भागलपुर, जून 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड के भोलसर चकराजू गांव निवासी राकेश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 916वीं रैंक प्राप्त की और ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित हुए हैं। सुबोध सिंह पंजियार के पुत्र राकेश कुमार वर्तमान में मधेपुरा के उदाकिशुनगंज उपकारा में जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व 69वीं बीपीएससी परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल कर वे जेल अधीक्षक बने थे। दूसरी बार में भी उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता मिली है। यह भी पढ़ें- जिले के दस अभ्यर्थियों ने बीपीएससी में सफलता का लहराया परचम यह भी पढ़ें- फुलपरास के चार प्रतिभागियों ने लहराया परचम यह भी पढ़ें- डीएसपी बन अभिषेक ने क्षेत्र का नाम रौशन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.