नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम ने ग्रामीण वार्डों में विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करने का फैसला किया है। इसे लेकर विभिन्न कार्य योजना बनाई जा रहीं हैं। इसके तहत नजफगढ़, बवाना, नरेला, मुंडका, किराड़ी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों व वार्डों में जल निकासी के ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 12 करोड़ रुपये की निधि का प्रावधान किया जाएगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष में लगभग दो करोड़ और नए वित्तीय वर्ष में दस करोड़ रुपये ग्रामीण वार्डों के लिए प्रदान किए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि 12 करोड़ रुपये की निधि से इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास करने की योजना पर काम हो रहा है। साथ ही, कई सामुदायिक केंद्र, स्कूलों में खेल के मैदान व अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष में बजट में इस राशि का प्रावधान किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.