सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत जिले के ग्रामीण युवा कृषकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को किसानों को आधुनिक खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कृषको को वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी इं. अशोक कुमार पाण्डेय ने उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्रों के सही प्रयोग तथा उनके रखरखाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यंत्रों का उचित उपयोग और समय पर देखभाल खेती की लागत घटाने में सहायक है। कृषि उप निदेशक राजेश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.