अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान कर उद्योग स्थापना एवं रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना सामान्य के अंतर्गत फल प्रसंस्करण ट्रेड और ब्यूटी पार्लर ट्रेड के लिए 25-25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत फल प्रसंस्करण ट्रेड के लिए 25 एवं ब्यूटी पार्लर ट्रेड के लिए 50 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश खा...