लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, लोहरदगा द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं किसानों के लिए गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं एवं किसानों को वैज्ञानिक तरीके से डेयरी व्यवसाय की जानकारी देकर स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत नस्ल की गायों का चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य देखभाल, डेयरी प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय एवं जैविक खाद निर्माण की जानकारी दी गई। साथ ही कृषि, पशुपालन, पीएमएफएमई, स्वयं सहायता समूह ऋण एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई。

प्रशिक्षण के उद्देश्य संस्थान के निदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में गाय पालन एक लाभकारी व्यवसाय बन ...