चम्पावत, जून 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। ग्रामीण युवाओं को खेल सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए खेल अवस्थापना से 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से जिले की 54 ग्राम पंचायतों में ओपन एयर जिम बनाए जाएंगे। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। युवा कल्याण एवं खेल प्रोत्साहन नीति के तहत 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों के कुल 54 स्थलों में ओपन एयर जिम बनाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण युवाओं को दी जाएगी खेल सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...