मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा राष्ट्रीय सेवा योजना दो इकाइयों की ओर से अटारी एवं बरकछा खुर्द ग्रामसभा में आयोजित शिविर के पांचवें दिन बुधवार को ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता सहभागिता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान गांव के युवाओं का सर्वेक्षण कर उनकी उद्यमिता में भागीदारी के प्रति रूझान बारे में पता लगाने का प्रयास किया गया। साथ ही विभिन्न गतिधविधियों के माध्यम से विष्लेशण करते हुए उनकी समस्या और समाधान पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीता सिंह एवं डॉ. त्रिभुवन नाथ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ग्रामप्रधान सुभाष चन्द्र, ने भी युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...