ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू
सोनभद्र, जून 13 -- डाला, हिंदुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स ने सीएसआर कार्यक्रम तहत डाला स्थित स्किल ट्रेनिंग सेंटर में ग्रामीण युवाओं के लिए 3 माह के बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया। विभागाध्यक्ष एडमिन पीयूष शुक्ला और ईआर प्रमुख लखन त्रिवेदी एवं एचआर प्रमुख विजयालक्ष्मी शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष एडमिन श्री शुक्ला ने कहा कि आज के तकनीकी युग में डिजिटल साक्षरता हर युवा के लिए अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा। विभागाध्यक्ष ई. आर ने कंप्यूटर प्रशिक्षण को समय की मांग बताते हुए कहा कि यह कोर्स युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें स्वरोजगार और नौकरी दोनों के लिए सक्षम बनाएगा। विभागाध्यक्ष एचआर ने इस अवसर पर संबोधन में कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.