ललितपुर, अप्रैल 4 -- ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुलवारा में अपनी बुआ के घर रहकर खेती किसानी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव एक ग्रामीण के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमालपुर ग्राम पंचायत में रहने वाले बीस वर्षीय खेमचंद कुशवाहा बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलवारा ग्राम पंचायत निवासी अपनी बुआ के घर रहकर खेती किसानी का काम करता था। शुक्रवार को भूसा लेने जाने की बात कहकर वह घर से निकला था, लेकिन देर शाम होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जिस कारण चिंतित परिजन उसकी खोजबीन में लग गए लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह उसका शव एक खेत में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। खेत मालिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.