अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। ग्रामीण यात्रियों को जिला मुख्यालय तक परिवहन सेवा सुलभ कराने के लिए परिवहन निगम और परिवहन विभाग ने होमवर्क शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आरटीओ ने योजना से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान की और बस ऑपरेटरों से संवाद स्थापित किया। बैठक में आरटीओ ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को सुगम एवं सस्ती परिवहन सेवा से जोड़ते हुए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना एवं ग्रामीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना है। अनुबंधित बसों को परमिट से पूर्णतः छूट प्रदान की जाएगी। अनुबंधित बसों को परिवहन निगम के डिपो में जाना अनुमन्य होगा। पूरी आय वाहन स्वामी क...