चाईबासा, फरवरी 17 -- मझगांव। धोबाधोबिन मुख्य पथ मांगापाट चौक से ओडिशा सीमा तक 2.5 किमी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा ग्रामीण मुण्डा के साथ दुर्व्यवहार और योजना में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने मांगापाट चबुतरा में बैठक की। इस दौरान निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी और सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया। इस सड़क निर्माण कार्य 3-4 दिन पहले ठेकेदार के द्वारा शुरू किया गया था। इसमें संबंधित योजना का शिलापट कार्यस्थल पर नहीं लगाया गया है और न ही उस सड़क का निर्माण कार्य को शुरू करने को लेकर ग्रामसभा की बैठक हुई। इसके अलावे ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि योजना की अनियमितता को लेकर मानकी-मुण्डा संघ,जिला प्रशासन और आदिवासी हो समाज महासभा के पास शिकायत करेंगे। साथ ही ठेकेदार के विरूद्ध कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.