बरेली, मार्च 13 -- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ लेने को आज ही करें आवेदन 28 मार्च तक आवेदन करने का मौका, आरएम आफिस में करें संपर्क-बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 में यदि ग्राम पंचायत से ब्लॉक और मुख्यालय तक परमिट फ्री बस चलाना है तो आज ही आवेदक परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय आकर आवेदन करें। 28 मार्च तक ही आवेदन लिये जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य है, ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के संचालन को बढ़ावा देना। जिससे लोग सुरक्षित सफर कर सकें। इसलिए ग्राम परिवहन योजना शुरू की गई है। इसमें बस पर परिवहन निगम का लोगो लगा होगा। 1500 रुपये महीने परिवहन निगम के खाते में देय होंगे। बस का परमिट फ्री होगा। 15 से 28 सीटर तक बस लगा सकेंगे। चालक-परिचालक बस मालिक खुद रखें। आरएम दीपक चौधरी ने योजना को बरेल...