दुमका, जनवरी 1 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनवारा निवासी और भारतीय स्टेट बैंक की नोनीहाट शाखा की ग्राहक संजू देवी के खाते से करीब 59,900 रुपये राशि की अवैध निकासी कर साइबर फ्राड करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला संजू देवी भूपनाथ दर्बै, बनवारा गांव निवासी ने एसबीआई नोनीहाट के शाखा प्रबंधक के नाम एक आवेदन देकर अवैध रूप से की गई राशि को लौटाने की गुहार लगाई है। पीड़िता संजू देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए पेट काट-काटकर रुपये जमा किए थे। साइबर फ्राड की घटना से उसकी आर्थिक हालत खराब हो गई है। पीड़िता ने बताया कि नोनीहाट एसबीआई शाखा में उसके खाता नंबर 31648758399 से दिनांक 19 अक्तूबर 2025 से लेकर 21 नवंबर 2025 तक कुल छह किस्तों में 59,900 रुपए की अवैध निकासी कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.