ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना उद्देश्य : उपायुक्त
कोडरमा, सितम्बर 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाने के उद्देश्य से झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम के तहत बुधवार को सामुदायिक संचालित प्रशिक्षण केंद्र, कोडरमा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने और उसे विकसित करने के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, मेंटरशिप, वित्तीय सहायता तथा बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा आईआईएम कोलकाता इनोवेशन पार्क के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में पूरे झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.