ग्रामीण महिलाओं में वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी
पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़ स्थित आरसेटी में ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने को लेकर छह दिवसीय एफएलसीआरपी (वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को एनआरएलएम के वित्तीय समन्वयक महेश पाण्डेय और आरसेटी निदेशक हिमांशु जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महेश पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं की बेहतर समझ प्रदान करना है, जिससे वह इनका लाभ स्वयं उठाने के साथ अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर सकें। प्रशिक्षण में एनआरएलएम से जुड़ी जिले के विभिन्न ब्लॉकों की 30 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंक खाता संचालन, नियमित बचत, निवेश के विभिन्न विकल्प, ऋण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.