ग्रामीण महिलाओं के लिए लगेगी सखुआ पत्ता दोना की मशीन
रांची, सितम्बर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। यंग वूमेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन (वाईडब्ल्यूसीए) की आमसभा मंगलवार को बहुबाजार स्थित बिशप स्कूल सभागार में हुई। इस दौरान वाईडब्ल्यूसीए की भविष्य की कार्य योजनाओं को विस्तार से बताया गया। जानकारी दी गई कि वाईडब्ल्यूसीए के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सखुआ पत्ता दोना की मशीन स्थापित की जाएगी। साथ ही बैडमिंटन कोर्ट, छात्रावास, जनजागरुकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य जागरुकता सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे। आमसभा में वाईडब्ल्यूसीए रांची की नई समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष इनोसेंट नायक को बनाया गया, जबकि उपाध्यक्ष अर्पिता बारला, सचिव रीता रोबा, कोषाध्यक्ष लोरेन सेडान और सह कोषाध्यक्ष हेमलता मुंडू को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मृदुला खेस और प्रोफेसर महिमा गोल्डन विल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.