बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस), बिहार राज्य खेतमजदूर यूनियन तथा बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन में रामभजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 20 मई को प्रस्तावित ग्रामीण मजदूर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चार श्रम कोड लागू कर ग्रामीण मजदूरों और श्रमिकों के काम के अधिकार पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस दमन का सहारा लिया जा रहा है, जिसे मजदूर वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा। बिहार राज्य खेतमजदूर यूनियन के नेता राजेंद्र सहनी ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.