बोकारो, मार्च 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर राम के निधन पर झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि नागेश्वर राम केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की आवाज थे, जिन्होंने अपनी निर्भीक और सशक्त लेखनी से हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित झुमरा क्षेत्र सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को मुख्यधारा तक पहुंचाने में नागेश्वर राम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण पत्रकारिता के प्रति समर्पित किया और सुबह से देर रात तक खबरों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनी रही।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.