बक्सर, मार्च 26 -- नावानगर, एक संवाददात।बिहार ग्रामीण बैंक आथर ने कर्ज वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को आथर शाखा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में नीलाम पत्र पदाधिकारी सह सीओ द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में सघन छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र के बड़े बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। बैंक व पुलिस की संयुक्त टीम ने धवछुआ, पांडेयपुर, रेंका आदि गांवों में छापेमारी की। आथर शाखा के प्रबंधक बीरबहादुर सिंह ने बताया कि यह अभियान उन ऋणियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है जो बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद बैंक का कर्ज जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि बकाया राशि का भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में गिरफ्तारी के साथ कुर्की जब्ती की करवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.