ग्रामीण बैंक में 3.40 लाख का गबन, कैशियर सस्पेंड
झांसी, जून 28 -- झांसी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के लहचूरा थाना अंतर्गत ग्राम बम्होरी स्थित उप्र ग्रामीण बैंक में 3 लाख 40 हजार रुपये के गबन का एक मामला सामने आया है। इस वित्तीय अनियमितता के उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैशियर गौरव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में बैंक मैनेजर, क्लर्क और उच्चाधिकारियों के बयानों में आ रहे विरोधाभास ने मामले को संदिग्ध बना दिया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 19 जून को बैंक से 3 लाख 40 हजार रुपये गायब होने की भनक स्थानीय स्तर पर लगी थी। लगभग एक सप्ताह तक इस मामले को दबाने और पैसों को लेकर बैंक के भीतर ही चर्चाएं चलती रहीं। जब 23 जून की शाम इस पूरे घालमेल की भनक लखनऊ स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.