मुरादाबाद, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ठाकुरद्वारा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉक्टर संगीता चौधरी और वंदना भाटिया मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप मोहन दीक्षित ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य रूप से मोनिका वशिष्ठ, प्रबंधक रितिका वैश्य, प्रबंधक प्रज्ञा यादव, नितिशा, स्वयं सहायता समूह की समूह सखी परवीन जहां तथा विभिन्न शाखों से भुवनेश्वरी, वैशाली, मेघना सिंह, अनुष्का, पूजा, किरण, अंजलि आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फोटो नंबर तीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...