लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भल्लियाबुजुर्ग स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाताधारकों को समय पर भुगतान न मिलने से लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। बताया जा रहा है कि बैंक पहुंचे ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। खाताधारकों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा और शाखा में उचित व्यवस्था का अभाव है। इन दिनों शादी-विवाह, खेती-किसानी और अन्य जरूरी कार्यों का समय होने के कारण लोगों को पैसों की अधिक आवश्यकता है। शेरपुर, सेमरई, सकेतु, कौरैया और राजपुर जैसे दूर-दराज के गांवों से किसान बैंक पहुंचते हैं, लेकिन भुगतान न मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बैंक प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और समय पर भुगतान ...