मुरादाबाद, मार्च 7 -- थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की इस्लामनगर शाखा में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथौड़ा, छेनी, सुम्मा और डंडा बरामद किए हैं। 28 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने इस्लामनगर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसने और लॉकर तक पहुंचने का प्रयास किया था। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को इस्लामनगर चौराहे के पास इतवार बाजार में बने एक खाली कोठे से चारों आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतू पुत्र राजवीर, अनुज पुत्र महावीर, रुस्तम पुत्र सूरज सिंह और रोहित ...