सीवान, मार्च 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक से ऋण जमा नहीं करने वाले एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि अब बैंक का पैसा लेकर डकारने वाले बकायेदारों पर अब प्रशासन का चाबुक चलना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी पैसे की वसूली में अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। इस संबंध में जिला नीलामवाद पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 28 सौ बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। प्रशासन की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 80 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। हाल ही में एक बकायेदार को गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद पूरी बकाया राशि जमा करने के बाद ही रिहाई मिल सकी। पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि ...