गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह शांति नगर में एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने ग्रामीण बैंक की पीओ ज्योति सिन्हा एवं इनकम टैक्स के कर्मी विश्वजीत कुमार सिन्हा के बंद घर में चोरी की है। इस संबंध में नगर थाना में विश्वजीत कुमार सिन्हा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

पुलिस की कार्रवाई नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया गया है। जल्द ही वारदात में शामिल चोरों को पकड़ लिया जायेगा। बताया जाता है कि ज्योति सिन्हा का कुछ महीने पहले ही देवघर ग्रामीण बैंक में तबादला हो गया था। जिसके बाद से गिरिडीह स्थित उनका यह आवास बंद था। परिजन समय-समय पर घर की देखभाल के लिए यहां आते थे।

चोरी की वारदात चोरों ने घर को ...