गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने मंगलवार को मुख्य शाखा, गाजीपुर और रौजा शाखा के नवीन और आधुनिक परिसरों का उद्घाटन किया। मुख्य शाखा का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने किया, जबकि रौजा शाखा का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. ईराज राजा ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत बैंकिंग व्यवस्था क्षेत्रीय विकास और आमजन की वित्तीय सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बैंक के योगदान की प्रशंसा की। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि नए परिसरों में डिजिटल और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अतुल शर्मा, शाखा प्रबंधक और सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.