ग्रामीण बैंक की गोष्ठी में सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिए प्रगति के मंत्र
बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सिविल लाइंस शाखा में आयोजित एक गोष्ठी में सेवानिवृत्त और वर्तमान बैंक कर्मियों ने बैंक के विकास पर चर्चा की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक लखवीर सिंह शीमार ने कहा कि सेवानिवृत्त स्टाफ बैंक की अनमोल पूंजी है, जिनका सम्मान सर्वोपरि है। उप क्षेत्रीय प्रबंधक अर्चित रस्तोगी ने युवाओं से अनुभवी साथियों से बेहतर ग्राहक सेवा सीखने का आह्वान किया। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बैंकिंग का स्वरूप अब काफी बदल चुका है, इसलिए अब योजनाओं को घर-घर पहुँचाकर ही व्यवसाय बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में शीलचंद सिंह, जितेन्द्र कुमार जीतू, राजेन्द्र सिंह, योगेन्द्रपाल सिंह और दीपक रस्तोगी सहित भारी संख्या में पूर्व स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- बैंक और जीविका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.