ग्रामीण बैंक का डिजिटल 93 % लेनदेन बढ़ा
देहरादून, मई 14 -- देहरादून। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का डिजिटल लेन-देन 93% तक पहुंचा गया है। बैंक ने वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में बैंक ने नौ नई शाखाएं शुरू की हैं। बैंक का कुल व्यवसाय 14,403 करोड़ रुपये रहा। बैंक का निवल लाभ 83.79 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो गत वर्ष 78.11 करोड़ रुपये था। इसी प्रकार बैंक का सकल एनपीए 3.07% और निवल एनपीए शून्य रहा, जो बैंक के कुशल गैर-निष्पादित आस्ति प्रबंधन एवं उच्च गुणवत्ता वाले ऋण प्रवाह को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- कर्ज चुकाने के बाद भी बैंक कटवा रहे चक्कर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.