जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर भारत सरकार के कथित उदासीन रवैये के विरोध में देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। लंबे समय से कर्मचारी-हित से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में व्यापक नाराजगी है और अब निर्णायक चरणबद्ध आंदोलन की की घोषणा कर दी गई है। इसकी शुरुआत पहली मई से होगी। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 01 मई से सभी कर्मचारी वर्क-टू-रूल के तहत कार्य करेंगे और बैंक के आधिकारिक व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार करेंगे। यह भी पढ़ें- वादाखिलाफी से नाराज ग्रामीण बैंक कर्मी करेंगे आंदोलन साथ ही देशभर के ...