जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ का तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन शनिवार को रांची में हुआ। संगठन की आगामी कार्ययोजना, कर्मचारियों के मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी का गठन पूरा किया गया। राज्य कार्यकारिणी के लिए सतीश तिग्गा अध्यक्ष तथा नितेश कुमार मिश्रा लगातार दूसरी बार महासचिव चुने गए। सिंहभूम क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव राहुल कुमार तिवारी और उपमहासचिव रंजीत कुमार चुने गए। पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी रामचन्द्र हेम्ब्रम, पश्चिमी सिंहभूम के प्रभारी सत्यम कुमार प्रसाद और सरायकेला-खरसांवा के प्रभारी जयप्रकाश दत्ता बनाए गए। इन्हें आगामी तीन वर्षों की जिम्मेदारी दी गई। रांची से उज्ज्वल कुमार मुखर्जी, गुमला से बबलू कुमार, पलामू से नवीन कुमार, हजारीबाग से शितांशु अक्षय मरांडी, गिरिडीह से सुभाष च...