ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के अधिवेशन की तैयारियां तेज
गोड्डा, सितम्बर 21 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिवेशन 26 सितंबर को रांची स्थित द रिट्रीट कॉन्टिनेंटल में आयोजित होगा। इसमें आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के तहत संघ के वर्तमान महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने महासचिव पद के लिए पुनः नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर आगामी कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश की। अधिवेशन में पिछली अवधि के कार्यों की समीक्षा के साथ कर्मचारियों से जुड़े सेवा मामलों, कर्मचारी हित, संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- एसबीआई आरबीओ गोड्डा द्वारा जेएसएलपीएस अधिकारियों के साथ एसएचजी समन्वय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.