रांची, फरवरी 14 -- रांची, संवाददाता। मोराबादी स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में शनिवार को ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की 13वीं त्रैवार्षिक केंद्रीय परिषद का सम्मेलन हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन के पहले दिन देशभर से आए बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अस्तित्व को बचाने और सरकार की 'निजीकरण समर्थक' नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भी मौजूद रहे। फेडरेशन के महासचिव सृजन कुमार पाल ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची का यह ऑडिटोरियम संगठन के लिए भावनाओं का केंद्र है। ठीक 39 साल पहले फेडरेशन का स्थापना सम्मेलन इसी स्थान पर हुआ था। उन्होंने कहा, आज जब हम दोबारा यहां जुटे हैं, तब बैंकिंग उद्योग एक अनिश्चित दौर से गुजर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.