ग्रामीण बस सेवा शुरू होने पर टेंपो चालकों का विरोध
रुडकी, जून 4 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा से सहारनपुर आने-जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण बस सेवा का इस मार्ग पर संचालित टेंपो चालक विरोध कर रहे हैं। इससे नई बस सेवा पर संकट के बादल मंडराते दिखाई दे रहे हैं। लगभग एक माह पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा झबरेड़ा-सहारनपुर मार्ग पर ग्रामीण बस सेवा शुरू की गई थी। वर्षों बाद इस मार्ग पर बस संचालन शुरू होने से कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल था। उत्तर प्रदेश के समय इस मार्ग पर कई बसें संचालित होती थीं, लेकिन उत्तराखंड राज्य गठन के बाद यह सेवाएं बंद हो गई थीं। बसों के बंद होने के बाद इस मार्ग पर टेंपो संचालन शुरू हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.