ग्रामीण बन रहे ट्रेनों की 160 की स्पीड में बाधा
फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। जल्द ही ट्रेनों की 160 की स्पीड किए जाने पर लगातार मंथन चल रहा है। लेकिन सेक्शन में कई स्थानों पर इसमें ग्रामीण बाधक बन रहे हैं, दरअसल सीआरओ (कैटल रन ओवर) व एमआरओ (मैन रन ओवर) को रोके जाने के लिए रेलवे द्वारा दीवार उठाई जा रही है, लेकिन शार्टकट वाले रास्ते का आवागमन बंद हो जाने के चलते ग्रामीण इसका विरोध दर्ज करा रहे हैं। ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे होने के बाद सीआरओ व एमआरओ के बाद हादसा होने से रोकने व लोगों सहित मवेशियों को रेलवे लाइन के पास जाने से रोके जाने के लिए रेलवे द्वारा अपनी जमीन पर दीवार खड़ी की जा रही है। लेकिन अब तक दीवार न होने के चलते रेलवे लाइन पार कर शार्टकट रास्ते से खेत आदि जाने वाले ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध दर्ज कराया जा रहा है। जिससे सेक्शन के कई स्थानों पर अब भी दीवार उठाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.